ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

रिम्‍स के डॉक्‍टर के नाम पर फेक आइडी बना एम्‍स के डॉक्‍टर से ठग लिए 15 हजार

रांची। विपदा की इस घड़ी में भी ठगों का धंधा जारी है। ठगों ने इस फर्जीवाड़े में रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ मनोज कुमार के नाम का खूब इस्तेमाल किया है। रिम्स में खुराना की जांच करने वाली माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ मनोज कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर हैकर पैसे की मांग कर रहे है। हैकरों ने फेक आईडी के द्वारा उनके ही विभाग के एक वैज्ञानिक निकेश कुमार सिन्हा से 15 हजार रूपए भी ठग लिए। जब उक्त वैज्ञानिक ने डॉ मनोज को फोन कर 15 हजार डालने की बात बताई, तब जाकर फेक आईडी की बात सामने आयी।

दरअसल, हैकरों ने एक फेक अकाउंट तैयार किया, जिसमें डॉ मनोज कुमार की तस्वीर और डिटेल और रियल अकाउंट से कॉपी कर लगा दिए। फिर उसी फेक आईडी से माइक्रोबायोलॉजी विभाग के ही एक वैज्ञानिक को हैकर ने मैसेज कर गूगल पे के माध्यम से 15 हजार भेजने को कहा। वैज्ञानिक ने पैसे भी भेज दिए। इस घटना की सूचना होने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी साइबर क्राइम थाना और स्थानीय बारियातू थाना को दिया। मामले की जांच की जा रही है।

एम्स के डॉक्टरों ने फोन कर दी जानकारी

डॉ मनोज कुमार ने बताया कि उनके एम्स के दोस्तों ने उन्हें फोन कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एम्स के डॉक्टरों ने फोन कर बताया कि कोई उनके अकाउंट को हैक कर दूसरे नंबर से फोन कर पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद डॉ मनोज ने लोगों से आग्रह किया कि सभी ऐसे फर्जीवाड़े से बचे। उन्होंने बताया कि फर्जी अकाउंट में उनका डेट ऑफ बर्थ 1994 लिखा था, जबकि 1994 में उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई भी पूरी कर ली थी।

Related Articles

Back to top button