ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
विदेश

श्रीलंकाई नौसेना के ठिकानों में कोरोना वायरस की घुसपैठ

कोलंबो। कोविड-19 के संकट का सामना कर रही दुनिया के तमाम देशों में लॉकडाउन जारी है जिससे सभी जगह की अर्थव्‍यवस्‍था चरमराई हुई है। वैसे तो श्रीलंका में इस वायरस का संक्रमण और देशों की तुलना में कम है लेकिन यहां की नौसेना ही संक्रमित हो गई है जो गंभीर चिंता का विषय है।

श्रीलंका में 548 सक्रिय संक्रमण के मामले हैं जिसमें से 327 नौसेना के ठिकानों में हैं। यह जानकारी अधिकारियों की ओर से मंगलवार को मिली। यहां इस घातक वायरस ने अब तक 8 लोगों की जान ले ली है और कुल संक्रमण के मामले 752 हैं। आर्मी चीफ जनरल शवेंद्र सिल्‍वा (Shavendra Silva) ने मंगलवार को बताया, ‘सोमवार को 33 नए पॉजिटिव मामले आए हैं जिनमें से 31 मामले नौसेना के हैं जो वेलिसारा कैंप (Welisara camp) के हैं। दो मामले इनके ही संपर्क में आए लोगों के हैं।’

संभावना जताई गई है कि कोविड-19 संक्रमण वेलिसरा कैंप में एक छापेमारी के जरिए पहुंचा है। नौसेना के ये नाविक अपने घर भी गए जिसके कारण यह संक्रमण आगे बढ़ा। सिल्‍वा ने बताया कि अब तक देश में 752 पॉजिटिव केस हैं। बता दें कि यहां पहला संक्रमण का मामला मार्च महीने में आया था। हालांकि अब तक 752 तके से 194 लोग स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।

आर्मी चीफ ने बताया कि फिलहाल नेवी के नाविकों के 1,008 से अधिक संबंधी क्‍वारंटाइन में हैं। देश के राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने सोमवार को आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने का संकेत दिया। उन्‍होंने 120 विकासशील देशों के फोरम NAM में बताया कि श्रीलंका में इस महामारी का संक्रमण धीमा है इसलिए यहां लॉकडाउन में छूट देने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि सभी गतिविधियों को हेल्‍थ गाइडलाइंस के साथ शुरू किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से शुरू हुए नॉवेल कोरोना वायरस ने दुनिया भर में अब तक 250,000 जिंदगियां ले ली हैं वहीं 35 लाख लोगों को संक्रमित कर दिया है।
.

Related Articles

Back to top button