ब्रेकिंग
Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प...
खेल

सचिन और विराट के साथ खेल चुके सुरेश रैना ने बताया दोनों के बीच का अंतर

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के वो दो बड़े नाम जिन्होंने अलग-अलग वक्त में अपना नाम बनाया है विश्व क्रिकेट में भी इनकी एक अलग पहचान है। विराट और सचिन के बीच क्या अंतर है इस पर कई दिग्गजों ने अपनी राय दी है, लेकिन इन दोनों के साथ खेल चुके लकी खिलाड़ी सुरेश रैना ने अब ये बताया है। साल 2011 में रैना उस भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे जिस टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था और वो कुछ उन भाग्यशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें दोनों के साथ खेलने का मौका मिला।

सुरेश रैना ने खलीज टाइम्स को इंटरव्यू देने के दौरान उन दोनों के साथ खेलने को लेकर अपने अनुभव बताए साथ ही ये भी बताया कि इस गेम के प्रति दोनों का अप्रोच कैसा है। रैना ने कहा कि विराट और सचिन दोनों ने खूब शतक लगाए हैं। विराट जहां हर मैच जीतना चाहते हैं तो वहीं बहुत ही शांत तरीके से हर चीज के बारे में श्योर होना चाहते थे। रैना ने कहा कि हमने विश्व कप सचिन के वजह से ही जीता था। उन्होंने ही हमें ये विश्वास दिलाया था कि हम ये कर सकते हैं।

सुरेश रैना ने विराट कोहली के बारे में कहा कि वो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जबरदस्त खिलाड़ी हैं साथ ही वो शानदार कप्तान हैं। वो गेंद को बहुत ही अच्छे तरीके से हिट करते हैं। विराट बहुत की सकारात्मक और फिट हैं साथ ही उनके चारो तरफ एक अजीब तरह की आभा है। मुझे इस बात की खुशी है कि मुझे दोनों के साथ खेलने का मौका मिला है।

इस इंटरव्यू के दौरान रैना ने सचिन की तुलना बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के साथ की। रैना ने कहा कि मैं मेसी का बड़ा प्रशंसक हूं और वो बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं। सचिन और मेसी दोनों बहुत अच्छे हैं जब उनके आसपास के लोगों की देखभाल करने की बात आती है क्योंकि खेल में आपको वास्तव में विनम्र होने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आप दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन आपकी विरासत बहुत महत्वपूर्ण है, आपको सभी का आभार प्रकट करना होगा।

Related Articles

Back to top button