ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

IPL में छक्का मारना मिस कर रहा है 2019 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहा ऑलराउंडर, जड़े थे 51 छक्के

नई दिल्ली। आइपीएल का हर सीजन खास होता है और इस लीग में भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का जमकर मनोरंजन होता है। साल 2019 सीजन भी रोमांच और मनोरंजन से भरपूर था और इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से महफिल लूट ली थी। 2019 सीजन को अगर सबसे ज्यादा याद किया जाएगा तो वो हैं आंद्रे रसेल के दमदार छक्के।

आंद्रे रसेल ने कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि इस वक्त जो हालात है उसमें कोई भी फंसना नहीं चाहता था। कोविड 19 महामारी ने पूरी दुनिया पर असर डाला है और इसका असर मुझ पर भी हो रहा है। मैं इस महामारी की वजह से वो काम नहीं कर पा रहा हूं जिसे में सबसे ज्यादा पसंद करता हूं। मैं बड़े-बड़े छक्के नहीं लगा पा रहा हूं। रसेल ने ये बातें स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में हिस्सा लेने के दौरान कही।

आंद्रे रसेल ने कहा कि इस वक्त अगर में भारत में होता तो एक अलग माहौल का लुत्फ उठा रहा होता, पर ऐसा नहीं है जो निराश करने वाला है। इस समय हम सब को जितना हो सके सुरक्षित रहने की जरूरत है। आइपीएल को लेकर उन्होंने कहा कि ये ऐसा लीग है जिसमें खेलकर मेरा उत्साह चरम पर होता है। हालांकि सीपीएल के साथ भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन जब बात आइपीएल की हो तो उसका रोमांच कुछ अलग है। इस लीग में कोलकाता के इडेन गार्डन पर खेलना कमाल का है और यहां के दर्शकों का माहौल जबरदस्त होता है।

कोलकाता केकेआर का होमग्राउंड है और जब मैं यहां पर बल्लेबाजी करने मैदान पर आता हूं तो फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। हालांकि मुझ पर खेल को लेकर काफी दवाब भी होता है, लेकिन ये मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। सच कहूं तो इस लीग को मैं काफी मिस कर रहा हूं। आपको बता दें कि रसेल ने पिछले साल आइपीएल में 510 रन बनाए थे और 11 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। पिछले सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा 51 छक्के लगाए थे।

Related Articles

Back to top button