ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मनोरंजन

नीतू कपूर ने मुकेश और नीता अंबानी को बताया फरिश्ता, कहा- ‘जब हम डरे हुए थे, हमारा हाथ थामा’

नई दिल्ली। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को परिवार का ख़्याल रखने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। नीतू ने अंबानी दम्पत्ति को फरिश्ता बताया, जो मुश्किल के वक़्त में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

नीतू ने इंस्टाग्राम पर मुकेश और नीता अंबानी के साथ ऋषि और अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक लम्बा थैंक यू नोट लिखा है। इस नोट में नीतू कहती हैं- हमारे परिवार के लिए पिछले दो साल एक लम्बी यात्रा रहे हैं। अच्छे दिनों के साथ कुछ बुरे दिन भी आये। लेकिन यह सफ़र हम अंबानी परिवार के प्यार और मदद के बिना पूरा नहीं कर पाते।

नीतू लिखती हैं कि पिछले सात महीनों में परिवार के हर सदस्य ने ऋषि की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी और इस बात का ध्यान रखा कि उन्हें कम से कम परेशानी हो। उनकी चिकित्सा का पूरा ध्यान रखने से लेकर अस्पताल में उनसे मिलकर उन्हें प्यार और ध्यान देने के साथ हमारा हाथ थामने तक।

मुकेश भाई, नीता भाभी, आकाश, श्लोका, अनंत और ईशा… आप सब हमारे लिए इस लम्बे सफ़र में गार्डियन एंजिल की तरह रहे। हम आपके लिए जो महसूस करते हैं, उसे मापा नहीं जा सकता। नीतू ने अंत में अपने परिवार की ओर से अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा किया।

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां ऋषि ने आखिरी सांस ली थी। उसी दिन शाम को 4 बजे चंदनवाड़ी शवदाह गृह में ऋषि का अंतिम संस्कार करवाया गया था।

लॉकडाउन की वजह से ऋषि के अंतिम संस्कार में सिर्फ़ 24 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिली थी। नीतू, रणबीर, आलिया, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रीमा जैन, करीना कपूर, सैफ़ अली ख़ान और अभिषेक बच्चन अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। हालांकि ऋषि की बेटी रिद्धिमा पापा के अंतिम दर्शनों के लिए मुंबई नहीं पहुंच सकीं। ऋषि की अस्थियां मुंबई के नज़दीक बाणगंगा में प्रवाहित की गयी थीं।

Related Articles

Back to top button