ब्रेकिंग
IPL 2026 TRP Drop: आईपीएल 2026 की टीआरपी में 19% की भारी गिरावट; ना दर्शक मिल रहे ना विज्ञापनदाता, ज... Shivaji Maharaj in Cinema: छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम ही काफी है; इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रच... Taliban News: क्या खुद को पैगंबर की तरह देख रहे हैं तालिबान प्रमुख अखुंदजादा? अफगानिस्तान में क्यों ... Bitcoin Price Update: सोना-चांदी रह गए पीछे, बिटकॉइन ने रचा इतिहास; पहली बार 80,000 डॉलर के पार निकल... Online Gaming New Rules: ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी; नियम तोड़े तो होगी जेल और भ... Kedarnath and Pashupatinath Connection: केदारनाथ और पशुपतिनाथ का क्या है अद्भुत संबंध? जानें शिव के ... Slip Disc Remedies: स्लिप डिस्क की दिक्कत होगी दूर! भाग्यश्री ने शेयर किया 15 सेकंड का सीक्रेट वीडिय... NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ...
झारखण्ड

Garhwa News: गढ़वा में पेट्रोल स्टॉक करने की कोशिश साबित हुई जानलेवा, आग की चपेट में आने से युवक की मौत; जानें कैसे भड़की आग

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. सड़क हादसे के बाद एक युवक जिंदा जल गया है. युवक पेट्रोल पंप से प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल भरवा कर मोपेड से घर लौट रहा था. इसी क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने युवक के मोपेड में टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेट्रोल से भरा गैलन युवक पर गिरकर फट गया और देखते ही देखते युवक के पूरे शरीर में आग लग गई. परिजन गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को रांची रेफर कर दिया. चिकित्सक के अनुसार युवक 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है. रांची ले जाने के क्रम में युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

गढ़वा के लोटो गांव के पास हुई घटना

घटना गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र में हुई है. मृत युवक की पहचान लोटो गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शंभू प्रसाद गुप्ता ने लोटो गांव स्थित पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल खरीदा था और उसे मोपेड पर रखकर ज्योंही सड़क पर आया, तब ही एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी. जिससे गैलन फट गया और आग लग गई. जिससे मोपेड और उस पर सवार युवक आग की चपेट में आ गया. युवक के पूरे शरीर से आग की लपटें उठ रही थी और वह जान बचाने की कोशिश में सड़क पर दौड़ रहा था. घटनास्थल पर मौजूद लोग जब तक आग बुझाते, तब तक युवक का शरीर गंभीर रूप से झुलस चुका था.

गैलन में पेट्रोल भरवाकर लौट रहा था युवक

परिजनों ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध को लेकर कहीं पेट्रोल खत्म ना हो जाए इसके लिए शंभू प्रसाद गैलेन में पेट्रोल भरवाकर घर आ रहे थे. इसी क्रम में हादसा हो गया. वहीं घटना को लेकर ओबरा पंचायत के मुखिया राम लगन राम ने भी घटना को लेकर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल की संभावित किल्लत की डर से युवक पेट्रोल स्टॉक कर रहा था. इसी क्रम में हादसे का शिकार हो गया.

पेट्रोल की किल्लत की फैली अफवाह

आपको बता दें कि इजराइल-अमेरिका की ईरान से जंग के बीच मिडिल ईस्ट में उपजे हालात को लेकर देशभर में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत को लेकर अफवाह फैली हुई है. हालांकि पेट्रोल-डीजल की अभी कमी नहीं है, सिर्फ एलपीजी सिलेंडर को लेकर किल्लत है, लेकिन लोगों में डर है कि कहीं पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर कीमतें न बढ़ जाएं. इस कारण लोग पेट्रोल-डीजल को स्टोर करने में लगे हैं. इसी प्रयास में गढ़वा में एक युवक की जान चली गई.

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर स्टॉक करने पर होगी कार्रवाईः डीसी

इधर, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की अफवाह के बीच गढ़वा डीसी दिनेश यादव ने सख्त चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर स्टॉक रखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. डीसी ने सख्त लहजे में कहा है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते यह हालात बने हुए हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. देश में इन सभी चीजों का आठ हफ्ते का स्टॉक पड़ा हुआ है. ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है, जो भी लोग पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक करेंगे प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेगा. ऐसे लोग आपदा में अवसर ना तलाशें.

उन्होंने कहा कि प्रशासन बराबर लोगों को बता रहा है कि पेट्रोल और एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है. डीसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. उन्होंने साफ लहजों में हिदायत दी है कि चाहे जमाखोर हों या अफवाह फैलाने वाले पकड़े जाने के सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एसडीएम ने पेट्रोल पंप का लिया जायजा

इधर, स्थिति को देखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पंप पर एसडीएम ने छापेमारी की. जिससे पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मच गया. इस दौरान एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को गैलेन में हरगिज पेट्रोल नहीं देने की हिदायत दी है. साथ ही लोगों से पेट्रोल का स्टॉक नहीं करने की अपील की.

Related Articles

Back to top button