ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

मोदी सरकार से सोनिया गांधी की अपील- पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें फौरन वापस लें

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें मोदी सरकार फौरन वापस लेें।  उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच पेट्रोल-डीजल में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने देशवासियों का जीना बेहद मुश्किल कर दिया है। आज दिल्ली और अन्य बढ़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें 80 रुपये प्रति लीटर के पार हो गई है। 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद पिछले तीन महीने में मोदी सरकार ने 22 बार लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए।

राहुल का ईंधन दर वृद्धि के विरुद्ध अभियान से जुडऩे का आह्वान 
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना संकट के बीच पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाने के सरकार के फैसले को जनता के साथ अन्याय बताते हुए लोगो से इसके विरुद्ध शुरू किये गये अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा आइए ईंधन दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ आयोजित अभियान से जुड़ें। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का इस बढ़ोतरी के खिलाफ जारी अभियान का एक घंटे चार मिनट का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पार्टी ने कहा है कि निष्ठुर केंद्र सरकार ने लोगो को उनके हालात पर छोड़ दिया है और लोगो के घावों पर मरहम लगाने की बजाय नमक छिड़क रही है।

Related Articles

Back to top button