ब्रेकिंग
Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला... Kanpur Dehat News: दामाद ने अपनी ही सास से रचाई शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप NEET Re-Exam 2026: पेपर लीक रोकने के लिए वायुसेना की मदद; IAF हेलीकॉप्टर से परीक्षा केंद्रों तक पहुं... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम...
उत्तरप्रदेश

आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर

उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के पिनाहट ताजनगरी के पिनाहट थाना क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अचानक हुए गैस रिसाव ने भारी दहशत फैला दी. जहरीली गैस की तीखी गंध और घुटन के कारण ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर रातों-रात खेतों की ओर भागना पड़ा. इस हादसे में एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

घटना पिनाहट के गांव कुकथरी स्थित केला देवी कोल्ड स्टोरेज की है. गुरुवार रात करीब नौ बजे जब स्टोरेज में आलू रखने का काम चल रहा था, तभी अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते तीखी गंध पूरे गांव में फैल गई. आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने पर महिलाएं और बच्चे जान बचाने के लिए बदहवास होकर खेतों की ओर दौड़ पड़े. कई लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया.

क्या है मामला?

रिसाव के समय कोल्ड स्टोरेज के भीतर लगभग 100 मजदूर और किसान मौजूद थे. बरेली के निवासी मोहम्मद ने बताया कि अचानक गैस की दुर्गंध से गला रुंधने लगा, जिसके बाद सभी काम छोड़कर बाहर की ओर भागे. हादसे में बरेली (नवाबगंज) के मजदूर सलीम की हालत बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. रिसाव को बंद करने के प्रयास सफल रहे हैं. एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को स्टोरेज के नजदीक न जाने की सलाह दी गई है.

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आबादी के नजदीक कोल्ड स्टोरेज होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है. पहले भी कई बार बदबू की शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.

Related Articles

Back to top button