ब्रेकिंग
TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल...
मध्यप्रदेश

गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश

मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी के रोंगटे खड़े करके रख दिए हैं. यहां रूठियाई इलाके में एक नवविवाहित दंपती के शव उनके ही बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान सूरज सहरिया और उसकी पत्नी आरती के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

जानकारी के अनुसार, सूरज और आरती ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे. रंगपंचमी के त्योहार के बाद से ही उन्हें बाहर नहीं देखा गया था. जब काफी समय तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो सूरज के भाई विनोद ने संदेह होने पर खिड़की से अंदर झांका. अंदर का मंजर खौफनाक था- सूरज का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि आरती जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी.

रस्सी टूटने से जमीन पर गिरा शव?

पुलिस को घटनास्थल पर सूरज के फंदे के पास एक और टूटी हुई रस्सी मिली है. इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की होगी. संभवतः आरती का शव भारी होने के कारण रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई. गर्मी और बंद कमरे के कारण शव डिकंपोज (गलना) होना शुरू हो गए थे, जिससे दुर्गंध भी आने लगी थी.

प्रेम कहानी और कानूनी पेचीदगियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरती पिछले साल अगस्त में बजरंगगढ़ इलाके से लापता हुई थी. माना जा रहा है कि तभी वह सूरज के साथ घर से भागी थी और बाद में दोनों ने शादी कर ली थी. धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया- फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयानों के बाद ही मौत की असली वजह और समय का सटीक पता चल सकेगा.

Related Articles

Back to top button