ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा बवाल; सत्ता और विपक्ष में तीखी झड़प

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंदिरों के जीर्णोद्धार और धर्मशाला के निर्माण के लिए स्वीकृति पर भाटापारा विधायक इंद्र साव के प्रश्न पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जवाब दे रहे थे. मंत्री ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सनातन की सरकार मंदिरों औऱ धर्मस्थानों के प्रति विशेष रूप से उनकी सरकार चिंतित है.

भाटापारा विधायक इंद्र साव का आरोप

जिसके बाद भाटापारा विधायक इंद्र साव ने कहा “इस कार्यकाल में सिर्फ एक काम की स्वीकृति मिली और वो भी अपूर्ण है. आप लोग मंदिर के नाम पर भले ही चुनाव जीत जाते हैं बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन काम कहीं नहीं दिखता. ढाई साल के कार्यकाल में कोई काम देखने को नहीं मिल रहा है.”

विधायक के आरोपों पर सदन में जय श्री राम के नारे

इंद्र साव के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिए. सत्ता पक्ष के विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए. भाजपा विधायकों ने कांग्रेस पर धर्म की आड़ में पैसे कमाने का आरोप लगाया. भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि धर्म का अपमान करने वाले धर्म की बात करते है. इस दौरान धर्म के नाम पर पैसे कमाने के भी आरोप विधायकों ने लगाए.

Related Articles

Back to top button