ब्रेकिंग
शिवपुरी: खाद लेने जा रहे किसानों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, फतेहपुर चौराहे पर दर्दनाक हादसा, एक की... 50 साल की लंबी कानूनी लड़ाई! जीत के बाद भी श्योपुर की मिथलेश को मिल रही सिर्फ ₹33 पेंशन, न्याय के इं... चक्रवाती तूफान 'मोंथा' ने बदला MP का मौसम! इन 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD क... संस्कृत बनी बच्चों की भाषा! BAPS के 'मिशन राजीपो' से जुड़े 40,000+ बच्चे, महंत स्वामी महाराज के मार्... उर्दू 'दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषा' है: जामिया मिलिया इस्लामिया के स्थापना दिवस पर बोले केंद्रीय मंत... अयोध्या से बड़ी खबर: राम मंदिर को मिला 3000 करोड़ का महादान, 'दानवीर' भक्तों के सम्मान में होगा विशे... दिल्ली में पॉल्यूशन के बीच महंगा हुआ पार्किंग! NDMC ने वसूला दोगुना चार्ज, प्रदूषण कम करने के लिए लि... केवड़िया में दिखेगी देवभूमि की झलक: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने प्रदर्शित होगी उत्तराखंड की मनमोहक झ... महाराष्ट्र में 'एनाकोंडा सरकार'! संजय राउत ने किसान आंदोलन पर बोला हमला, CM बोले- उचित समय पर होगी क... आर्टिफिशियल रेन पर सियासी 'तूफान'! दिल्ली में AAP और BJP के बीच छिड़ा जोरदार 'शब्द संग्राम'
देश

BSF के जवानों में बढ़ा संक्रमण, अब तक 67 आए कोरोना की चपेट में

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली में बल के कर्मियों को जामिया नगर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 10 कर्मी और एक जवान के परिवार के तीन सदस्य (पत्नी और दो बच्चे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य त्रिपुरा से सामने आए मामलों की संख्या अब 24 है। बीएसएफ की दिल्ली इकाई में 41 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा कोलकाता में बल का एक चालक संक्रमित पाया गया है। वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर गई केंद्र सरकार के अंतर मंत्रालीय टीम की सुरक्षा में लगी गाड़ी का चालक था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सामने आए मामलों में से, 32 मामले उन दो इकाइयों में से हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस के निर्देशों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जामिया और चांदनी महल में तैनात किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि आठ मामले आरके पुरम में एक बेस अस्पताल के हैं जबकि लोधी रोड इलाके में बल के मुख्यालय में तैनात एक कर्मी संक्रमित पाया गया है।

इस घटना के बाद बीएएफ के मुख्यालय की दो मंजिलों को सोमवार को सील कर दिया गया। अधिकारी, अतिरिक्त महानिदेशक के दफ्तर से संबद्ध था। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ का छुट्टी पर गया एक कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। ढाई लाख जवानों और अधिकारियों के शक्तिशाली बल का काम पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रखवाली करना है। इसके अलावा बल को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी अलग अलग ड्यूटी पर लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button