ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

BSF के जवानों में बढ़ा संक्रमण, अब तक 67 आए कोरोना की चपेट में

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली में बल के कर्मियों को जामिया नगर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 10 कर्मी और एक जवान के परिवार के तीन सदस्य (पत्नी और दो बच्चे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य त्रिपुरा से सामने आए मामलों की संख्या अब 24 है। बीएसएफ की दिल्ली इकाई में 41 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा कोलकाता में बल का एक चालक संक्रमित पाया गया है। वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर गई केंद्र सरकार के अंतर मंत्रालीय टीम की सुरक्षा में लगी गाड़ी का चालक था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सामने आए मामलों में से, 32 मामले उन दो इकाइयों में से हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस के निर्देशों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जामिया और चांदनी महल में तैनात किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि आठ मामले आरके पुरम में एक बेस अस्पताल के हैं जबकि लोधी रोड इलाके में बल के मुख्यालय में तैनात एक कर्मी संक्रमित पाया गया है।

इस घटना के बाद बीएएफ के मुख्यालय की दो मंजिलों को सोमवार को सील कर दिया गया। अधिकारी, अतिरिक्त महानिदेशक के दफ्तर से संबद्ध था। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ का छुट्टी पर गया एक कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। ढाई लाख जवानों और अधिकारियों के शक्तिशाली बल का काम पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रखवाली करना है। इसके अलावा बल को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी अलग अलग ड्यूटी पर लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button