देश
कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने में सक्षम रहा है भारत: हर्षवर्धन

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोकने में भारत सक्षम रहा है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने न्यूज एजेंसी पीटीआइ से बात करते हुए ह बात कही। बता दें कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन संक्रमण की तीसरी स्टेज होती है जिसमें संक्रमण समुदाय में तेजी से फैलता है और इसके स्त्रोत के बारे में पता कर पाना भी मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें हर फैसला बहुत सोच समझ कर लेना चाहिए और इसके परिणामों को भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने यह कहा कि स्वास्थ्य को भी अर्थव्यवस्था की तरह अहमियत दी जानी चाहिए। सरकार को दोनों संतुलन बनाकर चलना होगा।

हर्षवर्धन ने कहा, “COVID-19 खत्म होने के बाद महामारी द्वारा लाए गए व्यवहारिक परिवर्तन स्वस्थ समाज के लिए सामान्य हो सकते हैं।







