ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
खेल

मिचेल मार्श का IPL 2022 में खेलना मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श कूल्हे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनका दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में खेलना भी संदिग्ध नजर आ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को एनरिच नोर्ट्जे की इंजरी से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने मार्श को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज खत्म होने के बाद 6 अप्रैल को दिल्ली की टीम से जुड़ना था, लेकिन अब उनकी उपलब्धता चोट की स्थिति पर निर्भर करेगी। ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान आरोन फिंच ने सोमवार को कहा कि मार्श रविवार को फील्डिंग प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। उनका स्कैन कराया गया है जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button