ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

योगी कैबिनेट बैठक आज, पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि पर हो सकता है फैसला

लखनऊ: कोरोना महामारी के चलते किए गए लॉकडाउन की वजह से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश की योगी सरकार अब बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई अहम फैसला लेने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बुधवार को कैबिनेट की बठक बुलाई गई है। इस बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने के साथ ही शराब की कीमतों को भी बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा लोगों को राहत देने के लिए भी कई घोषणाएं की जा सकती हैं।

दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग के जरिए होने वाली इस कैबिनेट बैठक में वे मंत्री ही शामिल होंगे जिनके विभाग से जुड़े विषय बैठक का हिस्सा होंगे। बाकी मंत्री ऑनलाइन जुड़े रहेंगे। यह बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर होनी है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगी वृद्धि 
सूत्रों के मुताबिक यूपी सरकार पेट्रोल की वैट दरों में दो रुपए और डीजल में एक रुपए की वृद्धि कर सकती है। हालाँकि वाणिज्यकर विभाग ने पेट्रोल पर 1.26 रुपए से 2.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 1.09 रुपए से 2.09 रुपए वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।

शराब पर लग सकता है कोविड टैक्स
उधर राजस्व के लिए अहम आबकारी विभाग द्वारा दिए गए सुझाव के तहत 30 से 40 फीसदी कोरोना टैक्स शराब पर लगाया जा सकता है। दिल्ली समेत कई राज्य ऐसा पहले ही कर चुके हैं। अगर आज कैबिनेट में इस पर मुहर लगती है तो यूपी में शराब 30 से 40 फ़ीसदी तक महंगी हो सकती है। इसके अलावा बैठक में कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के लिए महामारी एक्ट में संशोधन सम्बन्धी अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी मिल सकती है। इस संशोधन में अगर कोई भी किसी डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ या पुलिसकर्मियों पर हमला करता है तो उसे कठोर सजा देने का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button