ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
देश

मई में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, देश में संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब, इन राज्यों के बुरे हाल

मई का महीना शुरू होते ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है। अब तक 49,391 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 1694 है। देश में कोरोना के एक्टिव केस 33514 हैं और 14182 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद अपने घरों को लौट चुके हैं तो वहीं एक मरीज विदेश जा चुका है।

देश में दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब कोरोना ने काफी रफ्तार पकड़ी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हजार से ज्यादा पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 206 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 37 लोग ठीक होकर घर चले गए। दिल्ली में भारतीय सेना के जवान भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।  सीआरपीएफ मुख्यालय और बीएसएफ मुख्यालय के एक हिस्से को भी सील कर दिया गया था। ये इमारतें राष्ट्रीय राजधानी में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में नए केस सामने आने की रफ्तार काफी तेज है। पिछले दिन की तुलना की जाए तो तमिलनाडु और पंजाब में संक्रमण की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। तमिलनाडु में संक्रमण दर 14.30% ,पंजाब में 17.77% दर्ज की गई है। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि कोरोना वायरस से मुकाबला कोई ‘राकेट साइंस’ नहीं है और लोग यदि स्वच्छता की अच्छी आदतों को आत्मसात कर लेते हैं तो वे आदतें ‘अप्रत्यक्ष वरदान’ साबित होंगी। बता दें कि दुनियाभर में भी मौतों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button