ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
विदेश

Israel-Iran War: इजराइल के हमलों से ईरान में पर्यावरण संकट, जहरीली हो रही मिट्टी और पानी; ‘नस्लें बर्बाद’ करने का लगा गंभीर आरोप

इजराइल-अमेरिका ईरान पर भीषण बमबारी कर रहे हैं. इन हमलों को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने इंटरनेशनल नियमों के खिलाफ बताया है. उन्होंने कहा है कि ये हमले सिर्फ ईरान के सैन्य ठिकानों पर ही नहीं बल्कि रेसिडेंशियल बिल्डिंग और ऑयल डिपो-रिफाइनरीज पर भी हो रहे हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इस तरह की बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इसे ‘इकोसाइड’ (पर्यावरण विनाश) माना जाता है. इजराइल के इन हमलों से ईरान के लोगों को अपने स्वास्थ्य और जीवन-स्तर को होने वाले दीर्घकालिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने आगे कहा मिट्टी और भूजल के दूषित होने के दूरगामी प्रभाव कई पीढ़ियों तक बने रह सकते हैं. अराघची ने जोर दिया कि इजराइल को उसके युद्ध अपराधों के लिए दंडित किया जाना चाहिए. ईरान के अलग-अलग शहरों से आने वाली हमलों की तस्वीरों में आग की आसमान को छूती आग की लपटें और धुआं साफ देखा जा सकता है. ऑयल डिपो के अलावा कई हमले स्कूलों और नागरिकीय इमारतों पर किए गए हैं.

नुकसान को ठीक करने में ईरान को लगेंगे 10 साल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिकी हमलों से ईरान की सेना को इतना ज़्यादा नुकसान पहुंचा है कि उसे फिर से खड़ा होने में एक दशक लग जाएगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें आधिकारिक तौर पर जीत की घोषणा करने का कोई कारण नहीं दिखता, क्योंकि ईरान ‘पूरी तरह तबाह’ हो चुका है.

जॉइंट बेस एंड्रूज़ जाते समय एयर फ़ोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए, जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे इस संघर्ष के खत्म होने की घोषणा करने के लिए तैयार हैं, तो ट्रंप ने कहा, “कोई कारण नहीं है. मुझे लगता है कि मैं बस इतना कहूंगा कि वे पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने अभी उन्हें काफ़ी नुकसान पहुंचाया है. अगर हम अभी वहां से हट जाएं, तो उन्हें फिर से खड़ा होने में 10 साल या उससे भी ज़्यादा समय लगेगा. लेकिन मैं अभी भी यह घोषणा नहीं कर रहा हूं कि यह संघर्ष खत्म हो गया है.”

खर्ग आइलैंड को किया तबाह

ट्रंप ने कहा, “हमने खर्ग द्वीप पर हमला किया और वहां बस एक छोटा-सा हिस्सा ही बचा रह गया. और जो हिस्सा बचा है, वहीं पर उनकी पाइपें हैं, जहां से तेल की पाइपें आती हैं और हम यह काम महज़ पांच मिनट के नोटिस पर कर सकते हैं. हमने सब कुछ पूरी तरह से तैयार और लोड करके रखा हुआ है, अगर हम चाहें, तो इसे तुरंत अंजाम दे सकते हैं. लेकिन हमने ऐसा न करने का फ़ैसला किया. मैंने अभी ऐसा न करने का फ़ैसला किया है. चलिए देखते हैं कि आगे क्या होता है.”

Related Articles

Back to top button