ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
हरियाणा

Palwal Municipal Council Scam: पलवल नगर परिषद में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, पार्षदों के नकली स्टाम्प और साइन से पास हुए सरकारी कागजात; जांच शुरू

पलवल: पलवल नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा स्कैम सामने आया है जहां कुछ युवकों द्वारा एक मौजूदा पार्षद के वर्षों से फर्जी हस्ताक्षर और स्टाम्प मोहर बनाकर नकली दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता पार्षद के अनुसार यह स्कैम सीएससी संचालक की देखरेख में वर्ष 2024 से चल रहा है जिसके बारे में उन्हें अब जानकारी मिली है और इसकी शिकायत कैंप थाना पुलिस को दी है, साथ ही जिला नगर आयुक्त को भी इस बावत अवगत कराया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए पलवल नगर परिषद वार्ड नंबर 13 से पार्षद अनिल गोसाईं ने बताया कि पलवल वार्ड नंबर-12 से एक बुजुर्ग 14 मार्च को उनके पास किसी जमीनी कागज पर तस्दीक करने आया जिस पर मेरी स्टांप मोहर पहले ही लगी हुई थी और मेरे हस्ताक्षर हुए पड़े थे तो मैंने उस बुजुर्ग से कहा कि आपको यह कागज जिस पर मैंने कभी साइन नहीं किए न ही मोहर लगाई कहां से मिल गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें यह कागज एक रिक्की मदान नामक वकील ने दिए हैं। जब मैने बुजुर्ग के बताए अनुसार उक्त वकील को अपने घर बुलाया और फर्जी स्टाम्प मोहर और हस्ताक्षर हुए कागज के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह डॉक्यूमेंट सीएससी संचालक निखिल दिवान से लिया है। जब उन्होंने सीएससी संचालक को भी मौके पर बुलाया तो उसने कैंप मार्किट के प्रधान आशु राजपाल का नाम लिया। लेकिन उक्त तीनों ने ही यह स्वीकार नहीं किया कि यह फर्जी दस्तावेज उन्होंने बनाए है।

शिकायतकर्ता पार्षद का कहना है कि उन्होंने कैंप थाना पुलिस को शिकायत में मांग की है कि उक्त फर्जीवाड़े की जांच की जाए ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि की जिम्मेवारी के साथ फर्जीवाड़ा न हो और जनता को भी कोई समस्या न आए। वहीं उनके साथ मौजूद अन्य पार्षदों एवं वाइस चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने पुलिस से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की, क्योंकि अभी केवल एक वार्ड से यह घटना सामने आई है। अगर सही जांच हुई तो अन्य वार्डो में भी इस तरह की घटना सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि सीएससी संचालकों द्वारा शहर में अनैतिक कार्य जोरों पर है।

Related Articles

Back to top button