ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
छत्तीसगढ़

Raipur Hospital Accident: रायपुर में सेप्टिक टैंक साफ करते समय 3 सफाईकर्मियों की मौत, मोवा के निजी अस्पताल में हुआ बड़ा हादसा

रायपुर: राजधानी के निजी अस्पताल में देर शाम बड़ी घटना हुई. अस्पताल के सेप्टिक टैंक में सफाई कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई. सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से तीनों की मौत की आशंका है.

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से तीन की मौत

जानकारी के अनुसार पहले एक व्यक्ति सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए उतरा था. जहरीली गैस के संपर्क में आने से वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया. इसके बाद दो और लोग उसे निकालने के लिए पहुंचे लेकिन वे भी जहरीली गैस के संपर्क में आ गए. जिसके बाद तीनों में से कोई भी नहीं लौटा. तीनों की मौत हो चुकी थी.

कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को टैंक से निकाला

घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई. मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. कुछ ही देर में रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची. टैंक से शवों को निकालने की कोशिश शुरू हुई. कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को निकाला गया. रायपुर पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना पचपेड़ी नाका क्षेत्र स्थित अस्पताल में हुई. उन्होंने बताया कि मृतक टैंक की सफाई कर रहे थे.

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जहरीली गैस के सांस लेने से तीनों की मौत हुई है- रायपुर पुलिस अधिकारी

फिलहाल मृतकों के परिजन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button