ब्रेकिंग
Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर Dry Fruits in Summer: गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका; जानें किन सूखे मेवों से बचें और क्य... WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप पर जल्द आएंगे ये कमाल के फीचर्स; स्कैम अलर्ट से लेकर मैसेज शेड्यूलि... Weather Update Today: दिल्ली में फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम, जानिए देश के बाकी राज्यों में मॉनसून और बा... AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस
छत्तीसगढ़

Dhamtari Weather Update: धमतरी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से रास्ते बंद; बिजली सप्लाई ठप, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

धमतरी: तेज अंधड़ और तेज हवाओं ने शहर सहित आसपास के इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया. अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा.

सड़क पर गिरे बिजली खंभे

तेज हवा के चलते लोहरसी रोड पर बिजली के खंभों को भारी नुकसान पहुंचा. कई बिजली खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जबकि कई खंभे दबाव के चलते झुक गए. इसके चलते आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही. बिजली बंद होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए.

सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया गया. विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त खंभों को हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में लगातार जुटे रहे.

कई बड़े पेड़ों की डालियां सड़क पर गिरी

वहीं तेज आंधी की वजह से शहर के कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ. स्थानीय लोगों और नगर निगम की टीम ने मिलकर रास्तों को साफ कराया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका.बता दें कि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी धमतरी में मौसम ने अचानक करवट ली थी. ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश और हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं किसानों को फसल नुकसान की चिंता सता रही है.

Related Articles

Back to top button