ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
हरियाणा

“दुश्मन को शक से न देख…”—कृष्ण मिड्ढा की इस ‘शायरी’ ने बढ़ाई कांग्रेस की धड़कन! अपनों के बीच ‘कातिल’ ढूंढने की नसीहत; मची खलबली

जींद: हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस पार्टी पर शायराना अंदाज में करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “अपने दुश्मन को शक कि निगाहों से ना देख, तेरा कातिल तो तेरा यार भी हो सकता है। “डॉ. मिड्ढा ने कांग्रेस के मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी के हालात खराब हैं और उन्हें अपना घर संभालना चाहिए। उन्होंने पहले भी विधानसभा में कांग्रेस के बारे में ऐसी टिप्पणियां की थीं।

राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के 5 वोट क्रॉस होने पर उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस का अपना आंतरिक मसला है, मैं इसमें कुछ नहीं कहूंगा।” लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है और हार-जीत जिंदगी के दो पहलू हैं। तीन उम्मीदवारों के मैदान में आने से मुकाबला रोमांचक रहा।इनर लाइन के चुनाव से दूरी बनाने पर उन्होंने कहा कि यह उनकी अपनी इच्छा है, लेकिन चुनाव के माहौल में वोट डालना चाहिए।

डिप्टी स्पीकर ने चैत्र नवरात्रि की शुरुआत पर हरियाणावासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अगले महीने 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सैनी जींद आएंगे, जहां वे करोड़ों रुपये की योजनाओं और सौगातों के साथ लोगों को लाभान्वित करेंगे। कल से ही जींद विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा शुरू हो जाएगा।यह बयान डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में दिए हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कमजोरियों पर जोर दिया और विकास कार्यों पर फोकस किया।

Related Articles

Back to top button