ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
हरियाणा

Student Suicide Case: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खुला राज; 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पलवल : हरियाणा के पलवल जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गदपुरी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ व प्रताड़ना से तंग एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर दी। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि गांव के ही सलमान व पेप्सी नामक दो युवक पिछले 6 माह से बेटी को स्कूल में आते-जाते छेड़ते थे। बेटी के अंदर डर इतना बैठ गया कि उसने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। आरोपी छेड़छाड़ कर घर तक आ गए। जब भाई ने विरोध किया तो उसको पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी।  

यह था मामला

बता दें कि 16 मार्च को आरोपी सलमान जबरन घर में घुसा और बेटी का हाथ पकड़कर खींचने लगा। भाई के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गया। अगली सुबह जब वह आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। मंगलवार देर शाम जब वह ड्यूटी से लौटा तो पता चला कि बेटी ने पंखे से लटक आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले को लेकर कहा कि दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, छेड़छाड़ करने सहित विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button