ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

नींबू, नारियल और काली गुड़िया… नौकरी गई तो कंपनी के गेट पर कर दिया काला जादू

कर्नाटक के बेल्लारी शहर में KMF प्रशासनिक कार्यालय के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने जादू-टोना किया, जिसे देखकर KMF के कर्मचारी भी हैरान रह गए. ये काला जादू किसने और कब किया. इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि बताया जा रहा है कि KMF घाटे में चल रहा है, जिस वजह से ऑफिस से 50 लोगों को निकालने के लिए शॉर्टलिस्ट गया है. उन्हीं में से किसी कर्मचारी ने ऐसा किया.

दरअसल ये घटना कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ऑफिस के सामने की है, जहां कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के सामने काली गुड़िया, बड़ा कद्दू, नारियल, 8 नींबू, केसर और उनके ऊपर लाल सिंदूर पड़ा हुआ था. इसे देखकर खुद कर्मचारियों के भी होश उड़ गए. ऑफिस के सामने की, जो तस्वीर सामने आई है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बड़े से कद्दू में पांच कीलें ठोंकी गई हैं.

सीसीटीवी में कोई नजर नहीं आया

ये जादू-टोना एक छोटी मशीन के चारों ओर धागा लपेटकर, नारियल में ताबीज की थैली बांधकर, एक गुड़िया रखकर और दूसरे ढक्कन पर कुछ लिखकर किया गया. हर सामान पर सिंदूर डाला गया है. कद्दू के साथ नींबू में भी कीलें ठोंकी गई हैं. हैरानी की बात तो ये है कि ऑफिस के पास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. इन्हीं सीसीटीवी कैमरों और साथ ही सुरक्षा गार्डों की निगरानी के बीच इस जादू-टोना की घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन न सीसीटीवी कैमरे में जादू-टोना करने वाला दिखाई और न ही गार्ड को कोई नजर आया.

कंपनी ने 50 कर्मचारी किए शॉर्टलिस्ट

इतना भयानक जादू टोना देखकर कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के कर्मचारी भी हैरान रह गए. कर्नाटक मिल्क फेडरेशन घाटे में चल रहा है. इस वजह से लागत में कटौती के लिए KMF ने 50 कर्मचारियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इसलिए केएमएफ के डायरेक्टर प्रभु शंकर ने आरोप लगाया कि स्टाफ ने नाराजगी के कारण ऐसा किया. बेल्लारी में KMF से चार जिलों से संबंधित हैं. इसके अलावा दूसरी ओर राजनीतिक लाभ के लिए जादू-टोना किए जाने के भी आरोप लग रहे हैं.

Related Articles

Back to top button