ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

बेकाबू कोरोना- 24 घंटे में 3561 नए केस, संक्रमितों की संख्या 52 हजार के पार व 1783 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस ने पिछले कुछ दिनों से तेज रफ्तार पकड़ ली है।  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के  3561 नए मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 52952 हो गए हैं और  अब तक 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय केे आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल 52952 केसों में 35902 एक्टिव केस हैं, वहीं 15266 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 651 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 20503 हो गई है। वहीं दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात केे भी बुरे हाल हैं।

दिल्ली में भी कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 7139 मामलों में 5532 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 65 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1542 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। मध्य प्रदेश कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 4422 हो गई है, जिनमें से 185 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात प्रभावित हो रहा है। गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 8521 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 396 लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button