ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
पंजाब

लालजीत भुल्लर पर सीएम मान का ‘हथौड़ा’! इस्तीफा मंजूर और अब FIR के आदेश; अफसर की पत्नी के खुलासे ने हिला दी पंजाब की सियासत

पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लिया है. सीएम मान ने इस मामले में आरोपी कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से पहले तो इस्तीफा ले लिया था अब भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पूर्व मंत्री भुल्लर के अलावा उनके पिता और पीए को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है. एफआईआर गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज की गई है.

शिकायत में उनकी पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि मैं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होर, अजनाला रोड अमृतसर में बतौर साइंस शिक्षिका कार्यरत हूं. मेरी शादी साल 2007 में गगनदीप सिंह रंधावा से हुई थी. हमारे तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है. मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा पंजाब राज्य गोदाम निगम में जिला मैनेजर के पद पर नियुक्त थे। मेरे पति के पास अमृतसर और तरनतारन जिलों का चार्ज था. पंजाब राज्य गोदाम निगम द्वारा कई जिलों में नए गोदामों के निर्माण संबंधी टेंडर पिछले साल अक्टूबर 2025 में जारी किए गए थे और इन टेंडरों की मंजूरी चंडीगढ़ से मिलनी थी. इस संबंध में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) को इन टेंडरों को अपने निर्धारित नियमों के अनुसार पास करना होता है.

‘मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पति पर दबाव डाल रहे थे’

विधानसभा क्षेत्र पट्टी से विधायक और पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर पट्टी और भिखीविंड के इलाकों में गोदामों के निर्माण के लिए टेंडर भरा था. मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा लगातार ये दबाव डाला जा रहा था कि ये टेंडर उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर हर हाल में मंजूर किए जाएं, जिसका जिक्र मेरे पति ने मुझसे कई बार किया था. इस संबंध में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और मंत्री का पीए दिलबाग सिंह उर्फ बागा लगातार मेरे पति को धमकियां दे रहे थे कि यदि उक्त टेंडर उसके पिता के नाम पर मंजूर नहीं हुआ तो इसका अंजाम तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को बुरी तरह भुगतना पड़ेगा.

लालजीत सिंह भुल्लर ने मेरे पति को धमकाते हुए कई बार यह भी कहा था कि उसे ये भी पता है कि उनके बच्चे कहां पढ़ते हैं और तुम्हारी पत्नी कहां नौकरी करती है. मेरे पति लगातार पड़ रहे दबाव के कारण घर आकर रोते हुए मुझे ये सारी बातें बताते थे और कहते थे कि मैं नियमों से बाहर जाकर किसी भी आवेदक की मदद नहीं कर सकता, क्योंकि टेंडरों की पूरी प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी और ऑनलाइन है. इसी कारण उक्त टेंडर कानूनी नियमों के अनुसार किसी दूसरे पक्ष को जारी हो गए.

‘बार-बार देते थे धमकी’

लालजीत सिंह भुल्लर के पिता को टेंडर ना मिलने के कारण वो बहुत गुस्से में आ गया और मेरे पति को बहुत बुरी तरह अपमानित और परेशान करने लगा. मेरे पति को व्हाट्सएप कॉल करके धमकाया कि टेंडर रद्द करके उसके पिता के नाम पर जारी करो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. उसने ये भी कहा कि सभी गैंगस्टर उसके ही पाले हुए हैं और तुम्हें मरवाने के लिए उसका एक इशारा ही काफी है. मेरे पति बार-बार उसे समझाते थे कि टेंडर रद्द करके किसी के नाम पर जारी करना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. मेरे पति ने मुझे ये भी बताया कि मंत्री धमकाते हुए कहता था कि यदि तुमने टेंडर उसके कहने पर रद्द नहीं किया तो या तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दिया जाएगा या तुम खुद जहर खाकर मर जाओ. उसने ये भी धमकी दी कि उसकी बात न मानकर वो जिंदा नहीं रह सकता.

13 मार्च को मंत्री ने मेरे पति को अपने पैतृक घर पट्टी बुलाया, जहां उसके पिता, पीए और 2-3 दूसरे अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे. वहां पहुंचते ही उनके पिता और पीए ने मेरे पति को थप्पड़ मारे और दूसरे लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. मंत्री ने पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर मारी. फिर पिस्तौल उसकी कनपटी पर रखकर कहा कि अब देखो तुम्हारा क्या हाल करते हैं. इसके बाद मंत्री ने अपने पीए को कहा कि मेरे कहे शब्द इसके मुंह से बुलवाकर वीडियो बनाओ, नहीं तो इसे गोली मारकर लाश गायब कर दो. सभी आरोपियों ने मेरे पति को जान से मारने की धमकी देकर जबरन वीडियो बनवाई, जिसमें उससे झूठा बयान दिलवाया गया.

डीएम ने पत्नी से कहा हमारी फरियाद कोई नहीं सुनेगा

लालजीत सिंह भुल्लर ने मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा से जबरन वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद धमकाते हुए कहा कि तू हमारे कहे अनुसार नहीं चला, अब देखेंगे तेरा क्या हश्र करते हैं. तुझे और तेरे परिवार को हम जीने लायक नहीं छोड़ेंगे या तो हम ही तुझे मार देंगे, या तू खुद ही जहर खाकर मर जा. ये सारी बातें मेरे पति गगनदीप सिंह ने उसी दिन शाम को घर आकर मुझे खुद बताईं और रोते हुए कहा कि मैं तो अब जीने लायक भी नहीं रहा. मैंने अपने पति को कहा कि हम इस पूरे मामले के संबंध में पुलिस को सूचित करें, लेकिन मेरे पति ने कहा कि लालजीत सिंह भुल्लर मौजूदा पंजाब सरकार में परिवहन मंत्री है और हमारी फरियाद कोई भी नहीं सुनेगा. ये सारी बातें मेरे पति ने मेरे अलावा मेरे परिवार के कुछ खास दूसरे लोगों को भी बताईं.

आरोपियों ने मेरे पति से पिस्तौल की बल पर मजबूरी में एक झूठा बयान रिकॉर्ड कराया गया कि टेंडर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर की बजाय किसी दूसरे पक्ष को 10 लाख रुपए लेकर दिलवाया है. लालजीत सिंह भुल्लर ने मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा से जबरन वीडियो रिकॉर्ड करवाने के बाद धमकाते हुए कहा कि तुमने हमारी बात नहीं मानी, अब देखना हम तुम्हारा क्या हाल करते हैं.

सल्फास की गोलियां खाकर किया सुसाइड

‘मेरे पति आरोपियों द्वारा बेइज्जत किए जाने और जान से मारने की धमकियों के कारण बहुत मजबूर हो चुके थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या किया जाए. लालजीत सिंह भुल्लर, उसका पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उसके पीए दिलबाग सिंह उर्फ बागा द्वारा मेरे पति को लगातार धमकाया जा रहा था, जिसके कारण दबाव में आकर उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं और सुसाइड कर लिया. मरने से पहले उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. इसलिए इन सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए.

Related Articles

Back to top button