ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
झारखण्ड

गिरिडीह के आसमान में ‘मिस्ट्री’ हेलिकॉप्टर! 2 दिनों से लगातार चक्कर काटने से लोगों में बढ़ी धुकधुकी; क्या है कोई बड़ा ऑपरेशन?

गिरिडीह: जिले के आसमान में पिछले दो दिनों से हेलिकॉप्टर घूम रहा है. शनिवार के दिन में कई राउंड चौपर ने काटा तो रविवार की सुबह 10 बजे से चौपर को देखा जाने लगा. गिरिडीह शहर से लेकर औद्योगिक इलाके तक. शहर से लेकर कुछ प्रखंड तक कई चक्र चौपर ने लगाए हैं. अब इस मामले की पड़ताल की जाने लगी तो यह बात सामने आयी है चौपर के माध्यम से जीपीएस-जीएनएसएस सर्वे किया जा रहा है. यह सर्वेक्षण उन सभी स्थानों के लिए करवाया जा रहा है जहां हेलीपैड का निर्माण आपात स्थिति में या किसी कार्यक्रम के आयोजन, बड़े नेताओं के आगमन के लिए किया जाता है.

सर्वे के तहत जहां हेलिकॉप्टर में स्थापित जीपीएस-जीएनएसएस रिसीवर, एलआईडीएआर या हाई रेज्यूलेशन कैमरा के उपयोग से सेंटमीटर स्तर की सटीकता वाला डेटा प्राप्त किया जा रहा है. उड़ान के दौरान डाटा प्राप्त कर इसे जीआईएस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर मैप्स में बदलने की प्रक्रिया चल रही है. जानकार बताते हैं कि इस सर्वे से उस क्षेत्र का भी निरीक्षण हो जाता है जहां इंसान नहीं पहुंच सकते.

उहापोह में जनता

इधर, गिरिडीह के आसमान में हेलिकॉप्टर के लगातार चक्कर काटने से लोगों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है. लोग परेशान रहे कि आखिर इस तरह बार-बार हेलिकॉप्टर उड़ान क्यूं भर रहा है और चक्कर क्यूं लगा रहा है. सोशल मीडिया पर भी यह मामला छाया हुआ है. लोग इसे बोड़ो हवाई अड्डे के रनवे के विस्तारीकरण से जोड़कर देख रहे थे.

तिसरी में भी चल रहा है सर्वे

दूसरी तरफ गिरिडीह के तिसरी में भी सर्वे का काम चल रहा है. यहां भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण का काम लीथियम के लिए किया जा रहा है. दरअसल, तिसरी-गावां के अभ्रक पट्टी क्षेत्र में लीथियम के भंडार की संभावना है. ऐसे में इस क्षेत्र का भी सर्वे चल रहा है. शनिवार को जीएसआई के भी विशेषज्ञ तिसरी पहुंचे हैं और सर्वे का काम कर रहे हैं.

पिछले पांच साल से जहां कहीं भी हेलीपैड का निर्माण हुआ है उसका एयर सर्वे चल रहा है. इसी वजह से हेलिकॉप्टर घूम रहा है. दूसरी तरफ लीथियम की उपलब्धता की जांच के लिए एक अलग टीम तिसरी पहुंची है.”-रामनिवास यादव, डीसी, गिरिडीह

Related Articles

Back to top button