ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
छत्तीसगढ़

Durg Bus Bike Accident: दुर्ग में बस और बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस बल तैनात

दुर्ग: धमधा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. दोनों आपस में रिश्तेदार थे और शादी से वापस आ रहे थे. इसी दौरान बस से उनकी टक्कर हो गई.

बस की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौके पर ही मौत

धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी दी. इस घटना में बाइक सवार दोनों लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिए.

बारात से लौटने के दौरान हादसा

दोनों मृतकों की पहचान हरि चंद यादव और भोला यादव के रूप में की गई है. मृतक हरि चंद यादव अपने भतीजे के बारात में गिरहोला से धमधा गया हुआ था, वहां से अपने अपने भाई के साला भोला यादव के साथ पल्सर बाइक से अपने परिचित के घर धमधा जा रहे थे. इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जाने वाली बस सीजी 07 ई 0699 ने कलश मंदिर के पास सामने से टक्कर मारी दी.

तेज रफ्तार मिनी बस का कहर

धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि 24 मार्च की शाम को मिनी बस और बाइक में दुर्घटना होने की सूचना मिली. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button