ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

Twitter इंडिया के एमडी की याचिका पर कर्नाटक HC में सुनवाई आज, गाजियाबाद पुलिस के नोटिस को दी थी चुनौती

बेंगलुरु। गाजियाबाद पुलिस द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ ट्विटर के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी की याचिका पर कर्नाटक हाई कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी ने कर्नाटक कोर्ट में याचिका दाखिल कर गाजियाबाद पुलिस के नोटिस को चुनौती दी है। याचिका में सेक्शन-41 ए के तहत दिए गए नोटिस को चुनौती दी गई है।

 

दरअसल यह मामला एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने से जुड़ा है। मनीष माहेश्वरी को 24 जून तक लोनी बार्डर थाने पर में बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वो नहीं पहुंचे थे। गाजियाबाद पुलिस मामले में पूछताछ के लिए ट्विटर इंडिया के एमडी की शारीरिक उपस्थिति चाहती है। वहीं, 24 जून को हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मनीष माहेश्वरी को बड़ी राहत दी थी। कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए गाजियाबाद पुलिस को मनीष माहेश्वरी के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि अगर गाजियाबाद पुलिस ट्विटर एमडी से पूछताछ करना चाहती है तो वह वर्चुअली कर सकती है।

Related Articles

Back to top button