ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
खेल

पाक के खिलाफ मुकाबले की जगह विश्वकप पर ध्यान दे भारतीय टीम : गंभीर

कैंडी । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि आगामी विश्वकप में भारतीय टीम का लक्ष्य खिताब जीतने पर होना चाहिये न कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर। गंभीर के अनुसार भारतीय टीम को अपने प्रयास ट्रॉफी जीतने पर लगाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को भी विश्व कप का ही  एक मैच मानना चाहिये।
गंभीर ने कहा,  टीम का ध्यान केवल 14 अक्टूबर को भारत और पाक मैच पर ही नहीं होना चाहिये, उसके लिए सभी मैच अहम हैं। मुझे उम्मीद है कि यह भारत के विश्व कप फाइनल खेलने और कप जीतने के बारे में है, क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि इस विश्व कप टीम से कितने लोग अगले विश्व कप का हिस्सा होंगे क्योंकि यह 4 साल के बाद होता है। उन्होंने साथ ही कहा, एक देश के रूप में हमारे लिए, प्रशंसकों के रूप में हमारे लिए और प्रसारक के रूप में हमारे लिए, सब कुछ केवल भारत और पाकिस्तान पर ही नहीं आधारित होना चाहिए बल्कि विश्व कप जीतने के बारे में हमारे प्रयास होने चाहिये। पाकिस्तान के मैच को केवल एक मुकाबले के तौर पर ही लेना चाहिये। यह विश्व कप जीतने की दिशा में महज एक कदम है। गंभीर ने साल 2007 और 2011 विश्व कप में चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीमों को भी याद करते हुए कहा कि उस समय भी हमारा ध्यान केवल ट्रॉफी जीतने पर था।

Related Articles

Back to top button