ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ... Haryana Weather Update: हरियाणा में आसमान से बरस रही आग, सिरसा में तापमान 44°C पार; मौसम विभाग ने जा... Bhiwani Crime News: भिवानी के खानक में दुकान के पास मिला युवक का शव; 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत से... Panipat Crime News: पानीपत में एडवोकेट हेमंत पर 5-7 बदमाशों का जानलेवा हमला, क्रेटा रुकवाकर लाठी-डंड...
देश

52,841 रुपए की शराब खरीदना शख्स को पड़ गया महंगा,​ बिल वायरल होते ही केस दर्ज

देश के कई हिस्सों में शराब की दुकान खुलते ही लोग इस पर टूट पड़े। शराब के शौकीनों ने दो दिन में ही करोड़ों रुपए सरकार की झोली में डाल दिया। हालांकि इस बीच एक ऐसा शख्स भी है, जिसे 52841 रुपये की शराब खरीदना काफी महंगा पड़ गया है।

दरअसल कर्नाटक के अनिज गज्जी नाम के शख्स ने 52,841 की शराब खरीद कर इसका बिल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अनिज को क्या पता था कि यह बिल उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर देगा। दरसअल इस बिल के वायरल होते ही कर्नाटक एक्साइज डिपार्टमेंट ने वैध सीमा से अधिक शराब बेचने को लेकर शख्स पर केस दर्ज कर दिया है।

एक्साइज डिपार्टमेंट के नियमों के मुताबिक, शराब रिटेल आउटलेट एक शख्स को प्रति दिन 2.6 लीटर से ज्यादा भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) या 18 लीटर से ज्यादा बीयर नहीं बेच सकते हैं। एसे में शराब बेचने वाले दुकानदार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ पर दुकानदार ने बताया कि शराब 8 लोगों ने एक साथ खरीदी थी, लेकिन भुगतान एक ही कार्ड से किया गया था.। बेंगलुरु साउथ के एक्साइज डीसी ए गिरी ने कहा कि हम उसके दावे की जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही उसके खिलाफ किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button