ब्रेकिंग
ऐतिहासिक धार भोजशाला की मां वाग्देवी प्रतिमा की भारत वापसी अंतिम चरण में, लंदन से जल्द लौटेगी मूर्ति भोपाल में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला मास्टरमाइंड समेत 4... इंदौर में फर्जी आधार कार्ड बनाकर नाबालिगों की शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार दतिया उपचुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी का कड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष सहित पूरा जिला संगठन तत्काल प्रभ... JPSC परीक्षा धांधली में बड़ा खुलासा: 14 गिरफ्तारियों से खुलीं 3 परतें, CID जांच के दायरे में JPSC अध... Maharashtra CCMP Row: होम्योपैथी डॉक्टरों के पंजीकरण पर बढ़ा विवाद, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में सनसनी: लखनऊ की 22 वर्षीय डांसर का फंदे से लटका मिला शव, FSL टीम जांच म... श्रीलंका में भारत का पहला अभ्यास सत्र: हेड कोच गंभीर ने फील्डिंग पर दिया जोर, जानिए क्यों सिरदर्द बन... नमित मल्होत्रा की 'रामायण' में माता सीता के लुक पर विवाद, साई पल्लवी के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री स... ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ेगा मुसलमानों का दबदबा! 2029 के चुनाव में 78 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वो...
छत्तीसगढ़

इंदौर में भारी तनाव! धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन; थाने का घेराव कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पुलिस अलर्ट

धमतरी : धमतरी के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना के बाद क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. घटना से आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और अज्ञात आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

धार्मिक स्थल में हुई छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की.सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया. इसके बाद सभी कार्यकर्ता थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. हिंदू जागरण मंच के संयोजक पुरुषोत्तम निषाद ने बताया कि मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है.

धार्मिक स्थल में रखे अस्त्र-शस्त्र को अस्त-व्यस्त कर दिया गया है. नवरात्र जैसे पावन पर्व के दौरान हुई इस घटना से समाज में गहरा आक्रोश है.संगठन ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए, तो गुरुवार को थाने का घेराव किया जाएगा- पुरुषोत्तम निषाद, संयोजक हिंदू जागरण मंच

वहीं सहसंयोजक चित्रेश साहू ने बताया कि मंदिर में रोज पूजा करने आने वाले व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने शहर में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है.

Related Articles

Back to top button