ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
छत्तीसगढ़

Dhamtari Diesel Hoarding Case: धमतरी में डीजल जमाखोरी का भंडाफोड़, पेट्रोल पंप मालिक के पास मिला 3100 लीटर ईंधन; प्रशासन ने सील किया स्टॉक

धमतरी: डीजल की जमाखोरी कर अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है. पेट्रोल पंप संचालक द्वारा ही बड़े पैमाने पर डीजल जमा कर रखे जाने की जानकारी सामने आने के बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. इस कार्रवाई से जिले भर के जमाखोरों में हड़कंप मच गया है.

अवैध डीजल भंडारण पर कार्रवाई

मंगलवार शाम थाना प्रभारी कुरुद को शिकायत के माध्यम से अवैध डीजल भंडारण की सूचना मिली. सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरुद के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए कुरुद-धमतरी रोड स्थित सर्वेश्वर ऑटो फ्यूल्स कुरुद पेट्रोल पंप में औचक निरीक्षण किया गया.

पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में डीजल का अवैध भंडारण

जांच के दौरान पेट्रोल पंप के पीछे बने स्टोर रूम में भारी मात्रा में डीजल का अवैध भंडारण मिला. टीम को मौके पर 4 ड्रम पूरी तरह भरे हुए, 2 ड्रम आधे भरे, 32 खाली ड्रम और 2 मिनी टैंकर वाहनों में लगभग 2100 लीटर डीजल मिला. सभी ड्रमों और टैंकरों में मौजूद डीजल को मिलाकर कुल लगभग 3100 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध रूप से संग्रहण मिला.

अवैध डीजल जब्त

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पेट्रोलियम उत्पादों का यह भंडारण नियमानुसार अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के बिना किया गया था. संयुक्त टीम ने मौके पर ही डीजल और संबंधित सामग्री को प्रारंभिक रूप से जब्त करते हुए पंचनामा कार्रवाई की और विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया.

संयुक्त प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद ने आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच के बाद संबंधित संचालक के खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई को जिले में पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की अवैध जमाखोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन ने आम नागरिकों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button