ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
पंजाब

Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके शहर का हाल

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, पंजाब के मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, आज 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 26 मार्च से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा, जिससे बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना है। सबसे ज़्यादा असर फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में देखने को मिलेगा। इसके बाद शुक्रवार यानी 27 मार्च को मौसम साफ रहेगा। शनिवार, 28 मार्च को राज्य के कई जिलों में फिर से बारिश का अनुमान लगाया गया है।

कैसा रहा तापमान?

पंजाब के औसत अधिकतम तापमान (पिछले 24 घंटों में) में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, यह सामान्य के करीब ही रहा। कल सबसे ज़्यादा तापमान गुरदासपुर में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का ज्यादा से ज्यादा तापमान 28.1 डिग्री, लुधियाना का 29.6 डिग्री, पटियाला का 30.2 डिग्री, फरीदकोट का 30.0 डिग्री, फिरोजपुर का 30.7 डिग्री, होशियारपुर का 27.7 डिग्री रहा। मोहाली का ज्यादा से ज्यादा तापमान 29.3 डिग्री, पठानकोट का 27.9 डिग्री, रोपड़ का 28.4 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब का 29.4 डिग्री रहा। चंडीगढ़ शहर का ज्यादा से ज्यादा तापमान 29.4 डिग्री रहा।

Related Articles

Back to top button