ब्रेकिंग
धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु...
पंजाब

लुधियाना न्यूज़: अवैध कॉलोनियों और इमारतों पर चला GLADA का बुलडोजर

लुधियाना: लुधियाना में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्लाडा ने बुधवार को बड़ी मुहिम चलाई। ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार के निर्देशों पर पिंड धांदरा, मानकवाल और महिमूदपुरा में 13 अवैध इमारतों और 3 अवैध कॉलोनियों को ढहा दिया गया।

ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियां बनाकर सस्ते प्लॉट देने के नाम पर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है। इन कॉलोनियों के पास कोई सरकारी मंजूरी नहीं थी और नियमों का भी पालन नहीं किया गया था।

ग्लाडा की रेगुलेटरी विंग, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। 13 अवैध इमारतों को सील कर ढहा दिया गया, जबकि 3 अवैध कॉलोनियों की सड़कों को तोड़कर और अवैध ढांचे हटाकर पूरी तरह खत्म कर दिया गया। नोटिस देने के बावजूद जब डेवलपर्स ने निर्माण कार्य नहीं रोका, तो यह कार्रवाई की गई। पूरी मुहिम बिना किसी विरोध के पूरी हुई।

ग्लाडा ने साफ किया कि आने वाले हफ्तों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शुरुआती स्तर पर ही अवैध कॉलोनियों को रोका जा सके।

मुख्य प्रशासक ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान न खरीदें, क्योंकि ग्लाडा वहां पानी, सीवरेज और बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराएगा। उन्होंने कहा कि मंजूरशुदा कॉलोनियों की सूची और नक्शे ग्लाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें देखकर ही कोई संपत्ति खरीदनी चाहिए।

ग्लाडा के अधिकारियों ने यह भी कहा कि अवैध कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ आगे भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button