ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ...
खेल

आज फिर बढ़ गए पेट्रोल, डीजल के दाम, पंप पर जाने से पहले चेक कर लें रेट

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच दिन बाद एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़ोतरी के बाद चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के रेट क्रमशः इस प्रकार हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत, 84.45 रुपये, मुंबई में 91.07 रुपये, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 87.18 रुपये और कोलकाता में 85.92 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 81.34, चेन्नई में 79.95, कोलकाता में 78.22 रुपये प्रति लीटर हैं।

अन्य शहरों में क्या है रेट

अन्य शहरों में नोएडा में पेट्रोल 84.25 रुपये प्रति लीटर, रांची में 83.38 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल की कीमत 86.99 रुपये प्रति लीटर और लखनऊ में 84.17 रुपये प्रति लीटर है। पटना में डीजल 79.76 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में डीजल 75.07 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में डीजल 74.99 रुपये प्रति लीटर, रांची में एक लीटर डीजल की कीमत 78.98 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि 29 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही इसके बाद तेल के दाम में 6 और 7 जनवरी को बढ़ोत्तरी हुई थी।

कैसे मिलेगी पेट्रोल डीजल की जानकारी

पेट्रोल-डीजल के रेट की जानकारी आप सुबह 6 बजे ले सकते हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियां, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव को लागू करती हैं।

क्यों बढ़ जाते हैं तेल के दाम

पेट्रोल व डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसके दाम लगभग दोगुने हो जाते हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव की वजह विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस बात पर निर्भर करती हैं।

Related Articles

Back to top button