ब्रेकिंग
Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त...
देश

CAA: 80 साल की बिलकिश बनी विरोध का चेहरा

80 साल की बजुर्ग बिलकिश 11 दिन से शाहीनबाग के पास हाइवे पर चल रहे प्रदर्शन में डटी हुई हैं। इस उम्र में भी वह एनआरसी और सीएए के बारे में जानकारी रखती हैं और अपने हक की बात कर बाकी महिलाओं को जागरूक भी कर रही हैं। आस-पास बैठी महिलाओं ने बताया कि अम्मा का जज्बा देखकर ताकत मिलती है और हम भी 11 दिन से यहां रात-दिन यहीं डटे हुए हैं।

बिलकिश ने बताया कि मैं पिछले 11 दिनों से यहीं पर हूं। मेरा खाना-पीना यहीं पर होता है। मैं घर नहीं जाती हूं, इस ठंड में यहीं रात बिताती हूं। परिवार के लोग भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ गए हैं। हमें डर है कि कहीं हमारी नागरिकता न छिन जाए। हमारे पास यहां अपना घर नहीं है, किराए के मकान में रहते हैं।

बजुर्ग महिला ने कहा कि हम गरीब लोग मजदूरी कर अपना जीवन जी रहे हैं। अपने ही देश में नागरिकता सिद्ध कैसे कर पाएंगे। वहीं प्रदर्शन कर रहीं फैजान का कहना है कि जब तक सरकार बिल वापस नहीं लेगी तब तक ऐसे ही रात दिन प्रदर्शन करते रहेंगे। खुले आसमान के नीचे कपड़े बिछाकर यहीं सो जाते हैं। कई दिनों से घर में चूल्हा नहीं जला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button