ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

अयोध्या में रामलला पहनेंगे डिजाइनर ड्रेस, मनीष त्रिपाठी ने समर्पित की खादी और सिल्क मिश्रित पोशाक

अयोध्या। फिल्मी सितारों के साथ प्रख्यात क्रिकेटर्स के लिए ड्रेस डिजाइन करने वाले प्रख्यात डिजाइनर मनीष त्रिपाठी रामलला के लिए खास पोशाक तैयार की है। खादी की इस खास पोशाक को रामलला को समर्पित करने के लिए मनीष त्रिपाठी मंगलवार को रामनगरी अयोध्या में थे।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण से पहले नगरी के साथ ही सभी जगह को नया स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में अब रामलला को नये डिजाइन के वस्त्र भी पहनाए जाएंगे। इन वस्त्रों को विख्यात डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने तैयार किया है। रामलला के लिए तैयार खादी की खास पोशाक को मनीष त्रिपाठी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दिखाया था।

दिन के हिसाब से पोशाक धारण करेंगे रामलला: रामलला को समर्पित की गई पोशाक को लेकर रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर पीले वस्त्र भगवान को अर्पण करते हैं। मुख्यमंत्री की तरफ से भेजी गई पोशाक आज के दिन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। आज आरती में नई पोशाक रामलला को धारण कराई गई है, दूसरी पाली में रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन इसी नई पोशाक में मिलेगा। रामलला अब प्रत्येक दिन के हिसाब से विभिन्न रंगों की पोशाक धारण करेंगे।

रामलला के लिए खादी के खास वस्त्र लेकर मनीष त्रिपाठी मंगलवार को अयोध्या में थे। खादी और सिल्क मिश्रित पोशाक लेकर ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी खुद रामलला के दरबार में पहुंचे और वहां पर पोशाक समर्पित की। दिल्ली से अयोध्या पहुंचे ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को भगवान रामलला को पीले रंग का वस्त्र समर्पित किया। भारत में में वसंत पंचमी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। आज इसी कड़ी में अयोध्या में विराजमान रामलला को मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को खादी की बनी हुई पोशाक समर्पित की

मनीष त्रिपाठी की तरफ से रामलला के लिए तैयार अंगवस्त्र का अवलोकन सोमवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया था। इसके बाद मंगलवार को रामलला के लिए खादी और सिल्क मिश्रित पोशाक लेकर ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी स्वयं रामलला के दरबार में पहुंचे और ड्रेस समर्पित की।

मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हम लोग हमेशा से ऐसे ही कपड़े बनाते आ रहे हैं। भगवान राम को किस तरह से योगदान दे सकता हूं यही सोचकर खादी के संपर्क में आया। अब सोमवार के दिन रामलला सफेद वस्त्र, मंगलवार को लाल वस्त्र, बुधवार को हरा वस्त्र, रविवार को पीला वस्त्र पहनेंगे। दिन के हिसाब से जिस रंग के कपड़े भगवान को पहनाए जाते हैं उसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर वस्त्र तैयार किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button