ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़

Janjgir Champa News: श्रमिक योजना में फिर बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी दस्तावेज लगाकर निकाले गए पैसे

जांजगीर-चांपा: जिले के श्रम विभाग में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में लगातार गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. जिला पंचायत उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता गगन जयपुरिया ने एक और फर्जीवाड़े का खुलासा किया है.

क्या है पूरा मामला

बताया गया कि बम्हनीडीह ब्लॉक के सरवानी गांव में एक महिला श्रमिक तिल बाई साहू की मृत्यु के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर योजना से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए. आरोप है कि मृत्यु की तारीख में छेड़छाड़ कर गलत तरीके से योजना का लाभ लिया गया.

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

तिल बाई साहू का श्रमिक पंजीयन 15 मई 2025 को हुआ लेकिन उनकी वास्तविक मृत्यु 8 अगस्त 2025 को हो गई थी. योजना का लाभ पाने के लिए कम से कम 3 महीने का पंजीयन जरूरी होता है. ऐसे में आरोप है कि दलालों और अधिकारियों ने मिलकर मृत्यु तिथि बदलकर 13 अगस्त 2025 कर दी. इसके आधार पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर 1 लाख रुपये निकाल लिए गए.

श्रम विभाग के अधिकारी गांव-गांव में बिचौलियों के जरिए इस तरह के फर्जीवाड़े कर रहे हैं और शासन को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे हैं. मैंने सभी दस्तावेज कलेक्टर को सौंपे हैं और कार्रवाई की मांग की है.- गगन जयपुरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष

पहले भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं, एक मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी– जन्मेजय महोबे, कलेक्टर

Janjgir Champa labour scheme scam

सभी योजनाएं के जांच आदेश

लगातार शिकायत के बाद अब कलेक्टर ने पिछले 6 साल की सभी योजनाओं की जांच के आदेश दे दिए हैं. अगर पूरे मामले की गहराई से जांच होती है, तो कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Janjgir Champa labour scheme scam

सवालों के घेरे में विभाग

  • जब मृत्यु 8 अगस्त को हुई, तो तारीख क्यों बदली गई?
  • बिना जांच के सहायता राशि कैसे जारी हुई?
  • क्या इसमें अधिकारियों की मिलीभगत है?

Related Articles

Back to top button