ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

T20 World Cup के लिए आकाश चोपड़ा और सुनील शेट्टी ने चुनी भारतीय टीम, ये खिलाड़ी हैं शामिल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी-अपनी भारतीय टीम चुनी है जो उनके मुताबिक इसी साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने चाहिए। क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा और क्रिकेट को दिल से चाहने वाले सुनील शेट्टी की इस टीम में ज्यादा अंतर तो नहीं हैं, लेकिन एक दो नाम हैरान करने वाले हैं, जबकि कुछ नाम ऐसे हैं जो टीम में शामिल ही नहीं हैं

दरअसल, आकाश चोपड़ा और अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने 14-14 सदस्यीय टीम का चुनाव किया है। दोनों की टीमों में सिर्फ दो बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं, दोनों ही टीमों में धाकड़ ओपनर शिखर धवन को जगह नहीं मिली है। हालांकि, उनका ये वीडियो थोड़ा सा पुराना है, लेकिन आइपीएल नहीं होने के कारण इसको ताजा समझा जा सकता है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2020 के लिए टीम का चुनाव आइपीएल के प्रदर्शन पर होना था।

ये हैं दोनों की टीमों के अहम बदलाव

आकाश चोपड़ा ने जहां विकेटकीपर के तौर पर रिषभ पंत को चुना है, जबकि सुनील शेट्टी महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी के साथ गए हैं। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या के बाद दूसरे ऑलराउंडर के विकल्प के तौर पर मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे को टीम में जगह दी है, जबकि सुनील शेट्टी ने वर्ल्ड कप 2019 में टीम का हिस्सा रहे विजय शंकर को चुना है। दोनों दिग्गजों की इस टीम में सिर्फ यही दो अंतर हैं। बाकी टीम एक जैसी है।

सुनील शेट्टी और आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को अपनी टीम में जगह दी है। हालांकि, आकाश चोपड़ा और सुनील शेट्टी ने ये भी स्वीकार किया है कि अगर आइपीएल होता है और कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो फिर उनको भी मौका मिल सकता है, जिनमें संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button