ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मनोरंजन

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी की अनसीन तस्वीरें हो रहीं वायरल, ऐसे किया था कन्यादान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका अचानक से जाना परिवार और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। उनके निधन के बाद उनके कई पुराने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कुछ और पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही ये तस्वीर बेहद खास है।

दरअसल, वायरल हो रही ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि 14 साल पुरानी हैंं। ये तस्वीरें ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी की हैं। ऋषि कपूर ने रिद्धिमा की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। इस शादी की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटोज में ऋषि कपूर खुशी-खुशी अपनी लाडो का कन्यादान कर रहे हैं।

रिद्धिमा की शादी में ऋषि कपूर ने शेरवानी और गोल्डन पगड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे थे। वह तस्वीरों में बेटी का कन्यादान की रस्मों को करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीरों में रिद्धिमा के साथ उनके पति भरत साहनी और भाई रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणबीर फेरों की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणबीर इस दौरान व्हाइट कलर की सेरवानी में दिखाई दे रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर एक्टर ऋषि और नीतू की बड़ी बेटी हैं और रणबीर कपूर उनसे 2 साल छोटे हैं। रिद्धिमा की शादी साल 2006 में दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी। दोनों की एक बेटी समारा साहनी है।

आपको बता दें कि ​ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे हुआ। उन्होंने मुंबई के एच.एन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार शाम चार बजे मुंबई के चंदनवाड़ी शवदाह गृह में किया गया।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट जैसे कई सितारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button