ब्रेकिंग
Dhamtari News: धमतरी में मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद, हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद... Jharkhand Amrapali Mango: झारखंड के आम्रपाली आमों की मिठास अब मॉल्स में; JSLPS और 'अपना मार्ट' के बी... Koderma Crime: कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या, परिवार के 3 लोग गंभीर रूप... Ranchi News: हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन, शुरू हुआ सर्वे Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल
छत्तीसगढ़

Spiritual Unity Event: समाज में एकता स्थापित करने का संकल्प: संत समागम में जुटेंगे दिग्गज संत, आध्यात्मिकता की बहेगी धारा

महासमुंद : राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के तत्वावधान में 31 मार्च 2026 को शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा.इस आयोजन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी.

क्या है आयोजन का उद्देश्य ?

प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करना, संतों के माध्यम से आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना, गौ रक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है.साथ ही जरूरतमंदों की सेवा करना भी संगठन की प्राथमिकता है.

संगठन समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, पौधरोपण और गरीबों की सहायता जैसे कार्य करता रहा है. इसका लक्ष्य एक संगठित, संस्कारित और सशक्त समाज का निर्माण करना है- रोशन दुबे, प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन

कौन-कौन होगा कार्यक्रम में शामिल ?

कार्यक्रम में देशभर के संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. मुख्य अतिथि के रूप में कल्कि महाराज और विष्णु बापू महाराज शामिल होंगे.वहीं अनीता माता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी. इसके अलावा राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री मयंक ढेगुला, महिला प्रकोष्ठ की कार्यवाहक अध्यक्ष मंजू तिवारी और डॉ. विभा द्विवेदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में योगेश्वर राजू सिन्हा और पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति प्रस्तावित है.

सामाजिक समरसता का बनेगा बड़ा उदाहरण

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन आध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का एक बड़ा मंच बनेगा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों के शामिल होने की संभावना है.इस आयोजन से जुड़ी जानकारी देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे के साथ मानव अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी, जिलाध्यक्ष शरद मराठा, शहर अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर और सहसंयोजक पीयूष साहू उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button