ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

Devoleena Bhattacharjee के कुक का हुआ कोरोना वायरस, 14 दिन के लिए क्वारंटाइन एक्ट्रेस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से एक और टीवी एक्ट्रेस की बिल्डिंग सील होने की खबर आ रही है। ये टीवी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 13 फेम टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी हैं। इंडिया टीवी के खबर के मुताबिक एक्ट्रेस की बिल्डिंग में एक कुक का करोनोवायरस टेस्ट पॉजिटिव आया जिसके बाद पूरी बिल्डिंग की सील कर दिया गया है।

इंडिया टीवी से बात करते हुए देवोलीना ने बताया, ‘हमारी बिल्डिंग में एक कुक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया है जिसके बाद बिल्डिंग की सील कर दिया गया है’। खबर के मुताबिक वो कुक किसी और के घर के साथ-साथ दोवोलीना के घर पर भी काम करता था। कुक के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइ कर लिया है। आपको बता दें कि देवोलीना अपनी मां और भाई के साथ मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में रहती हैं। हालांकि लॉकडाउन की वजहे उनका परिवार असम में फंसा हुआ है।

देवोलीना भट्टाचार्जी से पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम पिंकू यानी अजहर शेख की बिल्डिंग को सील किया गया था। अज़हर की बिल्डिंग में एक 45 साल का व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया। एक न्‍यूज पोर्टल से बातचीत में अज़हर ने बताया था, ‘हमारी बिल्‍डिंग में एक 45 साल के एक अंकल कोरोना पॉजिटिव जिसके बाद हमारी बिल्डिंग को सील कर दिया गया। मुझे करीब एक हफ्ता हो गया मैं घर से बाहर नहीं गया हूं। जरूरत का सामान लेने भी नहीं’।

Related Articles

Back to top button