ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

IMD के मौसम बुलेटिन में PoK, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद भी शामिल

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department- IMD)ने पूरे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए मौसम की जानकार जारी की है। आइएमडी के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहापात्रा ने गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को भी मौसम बुलेटिन में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि ये भारत भी भारत के हिस्से हैं इसलिए हमने मौसम बुलेटिन में शामिल किया है।

उन्होंने बताया कि आइएमडी पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल के लिए मौसम बुलेटिन जारी कर रहा है और इन देशों में आने वाले समय में मौसम काफी खराब रहने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों से हमने अपने क्षेत्रीय बुलेटिन में इस जानकारी का उल्लेख करना शुरू कर दिया है।

आइएमडी की तरफ से यह नयाा बदलाव मंगलवार से किया गया है जम्मू-कश्मीर के पूरे डिवीजन के मौसम का पूर्वानुमान विभाग अब अपनी वेबसाइट पर उत्तर-पश्चिम भारत के फोरकास्ट में देता है। इस नए बदलाव के बाद लद्दाख को भी जम्मू-कश्मीर से अलग एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में दर्शाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर रीजनल मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट, जम्मू-कश्मीर के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने भी इस बात की पुष्टि की है। उत्तर-पश्चिम डिवीजन में नौ उप-विभाग हैं इनमें जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-चंडीगढ़-हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम राजस्थान शामिल हैं।

भारत की तरफ से यह कदम तब उठाया गया है जब इस हफ्ते पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने संघीय सरकार को गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव की अनुमति दे दी है। भारत सरकार इस पर पहले ही प्रतिक्रिया दे चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पर बात भी ध्यान दिया गया था कि मौसम विभाग द्वारा पीओके के इन शहरों को राष्ट्रीय और स्थानीय बुलेटिन में शामिल करने के अलावा इन्हें आरएमसी फोरकास्ट में भी जगह दी जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button