ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

देश में 53 हजार के पास पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, जानें बाकी राज्‍यों के हालात

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1,783 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 52,952 पर पहुंच गया है। वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़कर 1783 हो गई है। अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग इससे ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में स्थिति गंभीर बनी हुई है। 388 नए मरीजों के साथ गुजरात में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की कुल संख्या सात हजार के ऊपर निकल गई है।

तमिलनाडु में 580 नए केस

गुरुवार को तमिलनाडु से भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। यहां 580 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहां संक्रमितों का कुछ आंकड़ा 5,409 हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बाद तमिलनाडु चौथा राज्य है, जहां संक्रमितों की संख्या 5,000 से ज्यादा हो चुकी है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नए मामले चेन्नई के कोयंबेडु मार्केट से संबंधित हैं। यह एशिया के सबसे बड़े सब्जी बाजारों में से एक है।

यूपी में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 3,400 पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या ने तीन हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। आंध्र प्रदेश में 50 से ज्यादा नए मरीजों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,800 के ऊपर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 793 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्यकर्मियों में बढ़े संक्रमण के मामले

स्वास्थ्यकर्मियों में बढ़ता संक्रमण भी चिंता बढ़ा रहा है। बीएसएफ के करीब दो सौ जवान संक्रमित पाए जा चुके हैं। सीआइएसएफ के भी कई जवान संक्रमित हो चुके हैं। सीआइएसएफ और बीएसएफ के एक-एक जवान की मौत भी हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में अब तक करीब साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मी वायरस का शिकार हुए हैं। इनमें 50 से ज्यादा अधिकारी स्तर के पुलिसकर्मी हैं।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र – 16,758

गुजरात – 7,013

दिल्ली – 5,532

तमिलनाडु – 5,409

राजस्थान – 3,400

मध्य प्रदेश – 3,164

उत्तर प्रदेश – 3,059

आंध्र प्रदेश – 1,833

पंजाब – 1,644

बंगाल – 1,456

तेलंगाना – 1,107

जम्मू-कश्मीर – 793

कर्नाटक – 705

हरियाणा – 604

बिहार – 547

केरल – 502

ओडिशा – 206

झारखंड – 128

चंडीगढ़ – 135

त्रिपुरा – 64

उत्तराखंड – 62

छत्तीसगढ़ – 59

हिमाचल प्रदेश – 47

असम – 45

लद्दाख – 45

अंडमान-निकोबार -33

मेघालय -12

पुडुचेरी – 11

गोवा – 7

मणिपुर – 2

मिजोरम – 1

अरुणालचल -1

Related Articles

Back to top button