ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
हरियाणा

Palwal Crime: होडल हाईवे पर रूह कंपाने वाली घटना, सड़क पर खून से सना मिला नवजात का शव

होडल: इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक हृदयविदारक मामला होडल के गांव बनचारी के निकट नेशनल हाईवे से सामने आया है। यहाँ रविवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। ममता को कलंकित करने वाली इस घटना ने राहगीरों और स्थानीय लोगों की रूह कंपा दी।

 रविवार सुबह जब राहगीर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक नवजात पर पड़ी। बच्चा पूरी तरह खून से लथपथ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले, शव को आवारा जानवरों से बचाने के लिए पास के एक खोखे वाले ने अस्थाई रूप से उसे मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने पहुंचने पर शव को निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।

मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे का जन्म घटना से महज 5 से 6 घंटे पहले ही हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने चलती गाड़ी से बच्चे को हाईवे किनारे फेंका है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Related Articles

Back to top button