ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

कृषि मंत्री कमल पटेल ने सुभाषचंद्र बोस को याद करते हुए कहा, 60 सालों में कांग्रेस ने किया नेताजी का अपमान

हरदा: आज देश स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर देशभर में उनकी याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए गये और उनके बलिदान को याद किया गया। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी नेताजी को याद किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। नेताजी शब्द को सुभाष चंद्र बोस से जोड़कर देखा जाता है। देश की आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस ने जो काम किया है, वो किसी से छुपा नहीं है।

धूमिल हुई नेताजी शब्द की उपाधि: कमल पटेल

सम्मान पूर्वक देश की जनता ने उन्हें नेताजी उपाधि से नवाजा था। लेकिन आजादी मिलने के बाद से अभी तक के 60 साल में किसी को नेताजी कह दो तो लोग गाली मत दे यार कहते हैं। उन्होंने कहा कि सफेद टोपी, खादी का कुर्ता- पाजामा लूट बेईमानी और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेताजी शब्द का सम्मान बढ़ रहा है।

नेताजी का सपना पीएम मोदी कर रहे हैं साकार: कृषि मंत्री 

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने नेताजी शब्द को आजादी के पूर्व सम्मान दिलाया था। उसे 60 सालों में कांग्रेस ने अपमानित किया है। उसे सम्मान के रूप में वापस लाना है। महात्मा गांधी के साथ अमर शहीदों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जो चाहते थे कि देश में क्या होना चाहिए। वह सपना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। इसलिए उनकी आत्मा आज ऊपर से प्रसन्न होगी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा स्थित मंडी प्रांगण में नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button