ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
हरियाणा

Haryana Weather Update Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; हिसार, रोहतक और गुरुग्राम समेत कई शहरों में बारिश और आंधी का अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

तापमान में हल्की बढ़ोतरी: प्रदेश के तापमान में भी बदलाव दर्ज किया गया है. शनिवार के मुकाबले रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जो सामान्य के आसपास है. सबसे अधिक तापमान रोहतक में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा.

न्यूनतम तापमान में उछाल: वहीं, न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है. औसत न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है. सबसे कम न्यूनतम तापमान पलवल के मंडकोला में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पश्चिमी विक्षोभ का असर: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस बदलाव की मुख्य वजह है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम राजस्थान में बने चक्रवाती परिसंचरण का भी प्रभाव देखने को मिल रहा है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.

आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी: IMD ने अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है. पंचकूला में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कैथल, करनाल और पानीपत में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

कई जिलों में तेज हवाओं का असर: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

इन क्षेत्रों में बारिश के आसार: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.

किसानों और आम जनता के लिए सलाह:मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.

Related Articles

Back to top button