ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
झारखण्ड

लातेहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित ओकिया गांव में 23 वर्षीय एक नवविवाहित की मौत दहेज प्रताड़ना की वजह से हो गई. मृतक नवविवाहित के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे और इसी वजह से उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

शादी के एक माह बाद नवविवाहित की मौत

दरअसल, लोहरदगा जिले के कूड़ु निवासी गुड़िया देवी की शादी गत 26 फरवरी को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुखिया गांव निवासी राहुल साहू के साथ हुई थी लेकिन शादी के एक माह बाद ही 29 मार्च की रात को नवविवाहित की मौत हो गई. शादी के बाद हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और बेटी की मौत हो जाने से गुड़िया के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नवविवाहित के परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

जबकि नवविवाहित के ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है. जबकि गुड़िया देवी के माता-पिता तथा अन्य परिजनों का कहना है कि गुड़िया की हत्या की गई है. नवविवाहित की मां ने आरोप लगाया कि पूरे रीति रिवाज और दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बेटी का विवाह राहुल साहू से किया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा था.

मौत से पहले मां की हुई थी नवविवाहित की बात

बीती रात उनकी बेटी ने फोन कर उन्हें बताया था कि उनके पति किसी अन्य महिला से बात करते हैं और बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. नवविवाहित की मां का कहना है कि वे लोग सोमवार को गुड़िया के घर जाकर मामले में बातचीत करने वाले थे लेकिन उन्हें अचानक सूचना मिली कि गुड़िया की मौत हो गई है. परिजनों का कहना है कि जब वे लोग गुड़िया के ससुराल पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा हुआ था.

पुलिस ने कब्जे में शव

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया और मृतक नव विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदस्य अस्पताल भेज दिया है.

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है: अमरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी

Related Articles

Back to top button