ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
विदेश

इमरान सरकार का बड़ा ऐलान, 9 मई के बाद राष्‍ट्रव्‍यापी लॉकडाउन में ढील

इस्‍लामाबाद। कोरोना महामारी के बीच पाकिस्‍तान हुकूमत ने ऐलान किया है कि 9 मई के बाद राष्‍ट्रव्‍यापी लॉकडाउन को चरणबद्ध रूप से खत्‍म किया जाएगा। लॉकडाउन में यह ढील ऐसे वक्‍त दी जा रही है, जब पाकिस्‍तान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। बता दें कि कोरोना के व्‍यापक प्रसार को रोकने के मद्देनजर पाकिस्‍तान में 9 मार्च से देशव्‍यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। हालांकि, शुरुआत में देश की माली हालात को देखते हुए पाकिस्‍तान की इमरान सरकार राष्‍ट्रव्‍यापी लॉकडाउन के पक्ष में नहीं थी।

लॉकडाउन खत्‍म करने का इमरान ने द‍िया तर्क 

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लॉकडाउन खोलने की वजह बताते हुए कहा कि इसके चलते देश की माली अर्थव्‍यस्‍था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि लॉकडाउन से आम लोगों के साथ मजदूरों और छोटे व्‍यापारियों की रोजी-रोटी पर प्रतिकूल असर पड़ा है। राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री इमरान मीडिया से रूबरू हुए। उन्‍होंने संवाददाताओं से कहा कि देश में लॉकडाउन को चरणबद्ध ढंग से खोलने का फैसला लिया है। इमरान ने कहा कि कोरोना महामारी बीच लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि देश के तंग अर्थव्‍यवस्‍था में हम लॉकडाउन को लंबे समय तक जारी नहीं रख सकते हैं।

 बोले इमरान, हम देश को अधिक समय तक बंद रखने का जोखिम नहीं उठा सकते

उन्होंने कहा कि हम एक विकासशील मुल्‍क हैं और हम देश को अधिक समय तक बंद रखने का जोखिम नहीं उठा सकते। आपातकालीन सेवा को छोड़कर दुकानों के बाजारों, शॉपिंग सेंटर और कार्यालयों के बंद होने से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। हमारे कर राजस्व में 35 फीसद की कमी आई है, जबकि देश में लॉकडाउन के कारण निर्यात में भी कमी आई है।

रमजान के दौरान मस्जिदों में सामूहिक प्रार्थना की भी अनुमति दी

उधर, सरकार ने रमजान के इस्लामी पवित्र महीने के दौरान मस्जिदों में सामूहिक प्रार्थना की भी अनुमति दी। हालांकि, अधिकारियों ने 15 जुलाई तक पूरे देश में शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की योजना बनाई है।  हमारे पास पहले से ही सीमित धन था और हमने इसे लोगों के कल्याण पर खर्च किया। हम लॉकडाउन से प्रभावित सभी लोगों की मदद नहीं कर सकते।

Related Articles

Back to top button