ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
खेल

पुणे के क्रिकेट म्यूजियम ने खरीदा पाकिस्तान टीम के कप्तान का बल्ला, जानिए क्या है कारण

कराची। पुणे के एक क्रिकेट म्यूजियम ने पाकिस्तान टीम के मौजूदा टेस्ट कप्तान अजहर अली का बल्ला खरीदा है। अजहर अली ने अपने इस बल्ले को जरूरतमंदों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए नीलाम किया था। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तमाम क्रिकेटर अपने सामाना को नीलाम किया है। पाकिस्तान टीम के टेस्ट कप्तान अजहर अली ने अपने दो कीमती क्रिकेटिंग गियर्स की नीलामी की है।

अजहर अली ने उस बल्ले को नीलाम किया है, जिससे उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 302 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा अजहर अली ने साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेली गई टीशर्ट को भी नीलाम किया है। इस मैच में अजहर अली ने अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी थी। इसी के दम पर पाकिस्तान ने भारत के सामने बड़ा लक्ष्य रखा था और खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम धराशायी हो गई थी।

अजहर अली की ये दोनों यादगार चीजें (बल्ला और जर्सी) को पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों ने साइन किया हुआ है। अजहर अली ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वे अपने दोनों सामानों की शुरुआती कीमत 10-10 लाख पाकिस्तानी रुपये रख रहे हैं। इसमें से बल्ला बेस प्राइस पर बिका है, जबकि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल की उनकी जर्सी 1.1 मिलियन पाकिस्तानी रुपयों में बिकी है।

Azhar Ali

@AzharAli_

I would like 2 announce the winners of auction @BladesOf_Glory got the bat for 1 million and Mr Kash Villani from California got the CT shirt for 1.1 million congrats and thank u 4 your support.Also like to thank Mr Jamal khan from new jursey who donated 10% of the highest bid.

87 people are talking about this

पाकिस्तान टीम के टेस्ट कप्तान अजहर अली ने पुष्टि की है कि पुणे के Blades of Glory Cricket Museum ने उनके बल्लेबाज को 1 मिलियन पाकिस्तानी करेंसी में खरीदा है। वहीं, टीशर्ट को कैलिफोर्निया के पाकिस्तानी मूल के शख्स काश विलानी ने 1.1 मिलियन की बोली लगाकर खरीदा है। बता दें कि अजहर अली पहले ऐसे खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने डे-नाइट टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा था।

Related Articles

Back to top button